{"_id":"62c08b5ddad3613d55233cc3","slug":"paramedical-unit-of-jaisri-college-sealed-almora-news-hld467812283","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयश्री कालेज का पैरामेडिकल अनुभाग सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयश्री कालेज का पैरामेडिकल अनुभाग सील
विज्ञापन
जयश्री कालेज के पैरामेडिकल अनुभाग को सील करती पुलिस
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जयश्री कालेज के पैरामेडिकल अनुभाग को चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश के बाद प्रशासन ने शनिवार को सील कर दिया है। जय श्री कालेज में संचालित पैरामेडिकल कोर्स को मान्यता नहीं होेने का मुद्दा पिछले दिनों जोर शोर से उठा था। मामले में कुछ युवाओं ने सामूहिक रूप से अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर भी दी थी।
पुलिस ने कालेज के संचालक के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया था। 22 जून को डीजी चिकित्सा शिक्षा आशीष श्रीवास्तव ने कॉलेज के पैरामेडिकल अनुभाग को बंद करने के आदेश जारी किए थे।
शनिवार शाम तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम जयश्री कालेज पहुंची। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद कालेज के पैरामेडिकल अनुभाग को सील कर दिया गया है। वहां पर कोतवाल आरएस यादव, नायब तहसीलदार बालम सिंह बिष्ट, बेस चौकी प्रभारी नेहा राणा आदि भी मौजूद रहे। इधर, कालेज के संचालक भानु प्रकाश जोशी ने बताया कि कालेज में पैरामेडिकल कोर्स वर्ष 2020 से संचालित नहीं किया जा रहा है।