फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panwal Memorial Criclet

पैनवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खासतिलाड़ी की टीम ने जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Panwal Memorial Criclet
बाड़ेछीना में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते अतिथिगण? - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भट्ट क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा की ओर से बाड़ेछीना में आयोजित जोत सिंह पैनवाल स्मृति रुरल टैलेंट हंट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीतखास तिलाड़ी की टीम ने जीत लिया है। देवड़ा इलेवन की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बाड़ेछीना के बिरखम खेल मैदान में में फाइनल मुकाबला खासतिलाड़ी और देवड़ा इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खासतिलाड़ी ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। इसमें विनीत तिलाड़ा ने सर्वाधिक 42 रनों का योगदान दिया। जवाब में देवड़ा की टीम 90 रन पर सिमट गई। खासतिलाड़ी ने 12 रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया। खासतिलाड़ी के अनिल कुमार और विनीत तिलाड़ा ने तीन-तीन विकेट लिए। अंपायर भूमिका प्रमोद भट्ट, जगदीश सुयाल, स्कोरर जितेंद्र नैनवाल थे। संचालन खिलानंद भट्ट ने किया।
विज्ञापन

खास तिलाड़ी के विनीत तिलाडा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैंसियाछाना ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि भुवन पांडे और जिपं. सदस्य दीपक सनवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता के आयोजक कमल भट्ट ने सभी का आभार जताया। वहां पर प्रमोद भट्ट, चंदन सुप्याल, पंकज पैनवाल, हरीश सुप्याल, भगवान पैनवाल, गौरव भट्ट ,अमित सिंह, सागर, पवन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed