{"_id":"587121d74f1c1b0a321593d4","slug":"panchkula-won-the-under-16-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-16 का फाइनल पंचकुला ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-16 का फाइनल पंचकुला ने जीता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दान सिंह बोरा फाउंडेशन की ओर से मां उत्तराखंड स्टेडियम में हुई दान सिंह बोरा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-16 का फाइनल पंचकुला (हरियाणा) और अंडर-13 का फाइनल पानीपत की टीम ने जीता। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए।
अंडर-16 का फाइनल मैच पंचकुला (हरियाणा) और सोनीपत के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पंचकुला (हरियाणा) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए, जिसमें आकाश जाखड़ के सर्वाधिक 40 और सागवान के 35 रन शामिल हैं। सोनीपत के निखिल मलिक ने तीन और हिमांशु मलिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनीपत की टीम 19.2 ओवर में 159 रन बनाकर आउट हो गई। कांटे के मुकाबले में पंचकुला (हरियाणा) की टीम ने तीन रन से फाइनल मुकाबला जीता।
अंडर-13 का फाइनल मुकाबला पानीपत और सोनीपत की टीमों के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए सोनीपत की टीम ने 20 ओवर में 123 रन बनाए। जवाब में पानीपत की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में आकाश जाखड़ मैन आफ द सीरिज, केशव शर्मा मैन आफ द मैच, महेश पाराशर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गिरिजा प्रकाश दुबे को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ताकुला विकासखंड के ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर कोच रवींद्र मलिक, सूबे सिंह, कश्मीर सिंह, सुखवीर सिंह, कृष्णा भंडारी, सूरज भारती, अमन भारती, कमल भंडारी, नंदन बोरा, महेंद्र बोरा, राकेश दाहिया, कुंदन गिरि आदि मौजूद थे।