फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panchayat representatives Modi's effigy burnt

पंचायत प्रतिनिधियों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Wed, 28 Sep 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 28 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives Modi's effigy burnt
मोदी सरकार का पुतला फूंकते जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला

मनरेगा श्रमिकों को धनराशि का भुगतान नहीं होने से गुस्साए कई पंचायत प्रतिनिधियों और मनरेगा श्रमिकों ने यहां ताड़ीखेत में केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड के पांचों सांसदों का पुतला फूंका।

विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रचना रावत के नेतृत्व हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर अन्यायपूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि एक ओर केंद्र सरकार प्रतिदिन नई नई योजनाओं का शुभारंभ कर रही है, वहीं दूसरी ओर मनरेगा योजना के माध्यम से गुजर चला रहे श्रमिकों को परेशान किया जा रहा है। लंबे समय से श्रमिकों को धनराशि का भुगतान नहीं हुआ है, जिस कारण श्रमिकों के सम्मुख रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। तय हुआ कि प्रमुख रचना रावत के नेतृत्व में पांच अक्तूबर को प्रधान संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में धरना देंगे और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने बताया कि गत दिनों इस समस्या को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी मुलाकात की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भी सार्थक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।  ज्येष्ठ प्रमुख प्रेम अधिकारी, कनिष्ठ प्रमुख अंबा पंत, बीडीसी भुवन फर्त्याल, लालू राम, प्रकाश रावत, लक्ष्मी आर्या, तुलसी मेहरा, विक्रम कुमार, भगवती प्रसाद, प्रधान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जीवन बुधानी, देवेन्द्र सिंह, दुर्गा रावत, हेमा राणा, रेखा देवी, रमेश चन्द्र आदि ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed