{"_id":"687a9b4d06a043470d06e9e9","slug":"panchayat-elections-senior-leaders-bjp-congress-charge-almora-news-c-232-1-ha11012-131056-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा
Sat, 19 Jul 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के मतदान में अब कुछ ही समय शेष है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रचार-प्रसार की कमान संभालकर अभियान तेज कर दिया है। वह पार्टी से समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
पंचायत चुनाव में प्रथम चरण का मतदान 24 जुलाई को होना है। ऐसे में प्रत्याशियों के सामने प्रचार-प्रसार करने में कम ही समय शेष बचा हुआ है। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के लिए तो छोटा क्षेत्र होता है ऐसे में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
जिला पंचायत क्षेत्र के बड़ा होने के कारण प्रत्याशियों के सामने घर-घर तक चुनाव चिन्ह पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा और कांग्रेस दोनों की राष्ट्रीय पार्टी के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर सहित कई अन्य स्थानों पर जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की। इधर कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित कई अन्य बड़े नेताओं ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे जीताकर जिला पंचायत के सदन में भेजती है।