फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panchakarma facility will be available free of cost in the district hospital

Almora News: जिला चिकित्सालय में निशुल्क मिलेगी पंचकर्म सुविधा

Fri, 06 Sep 2024 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Panchakarma facility will be available free of cost in the district hospital
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के आयुष विभाग में निशुल्क पंचकर्म सुविधा का लाभ मिलेगा। आयुष विभाग की ओर से पंचकर्म यूनिट की स्थापना की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि पंचकर्म की यूनिट के लिए व्यापक योजना तैयार हो रही है। इसमें मरीजों को स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन, वस्ती रक्त मोक्षण से मरीजों का इलाज किया जाएगा। जो अस्पताल में जटिल रोगों के इलाज में असरदार होगा। अब तक नगर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोल्टा और शैल में पंचकर्म की यूनिट स्थापित है, जिससे मरीजों को लाभ मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन

हर शुक्रवार को होगी ओपीडी
यूनिट में जल्दी ही विभिन्न रोगों जैसे अनिद्रा, शुगर मोटापा आदि से संबंधित रोगों की ओपीडी प्रारंभ हो रही है। शुक्रवार को डायबिटीज, मोटापा, अनिद्रा, आदि बीमारियों की जांच कर निशुल्क औषधि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गणेश उपाध्याय, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में आयुष विभाग की ओर से पंचकर्मा यूनिट स्थापित करने के लिए प्रस्तावित है। जिसके लिए सीएमओ से स्थान के लिए आग्रह किया गया है। पंचकर्म यूनिट स्थापित होने पर मरीजों को निशुल्क सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed