{"_id":"58efae8e4f1c1b9d36cf8df3","slug":"pali-pachuan-s-sailde-vichoti-mela-celebrates-the-colorful-fest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली पछाऊं के स्याल्दे विखोती मेले का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली पछाऊं के स्याल्दे विखोती मेले का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
मेले में नृत्य प्रस्तुत करतीं बालिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली पछाऊं के ऐतिहासिक स्याल्दे विखोती मेले का रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने कहा कि मेलों के माध्यम से प्राचीन संस्कृति का संरक्षण होता है। इन्हें बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। रणां के ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े, निशानों के साथ मंदिर की परिक्रमा की। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विमांडेश्वर मंदिर प्रांगण में विखोती मेला शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने मेले को पाली पछाऊं की पहचान बताया, कहा कि इस मेले को भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास होंगे। कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई भी कसर नहीं रहने दी जाएगी, लोगों के विश्वास पर खरा उतरने के भी प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मदन बिष्ट, पुष्पेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने भी मेले को धरोहर बताया, लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई। इससे पहले सभी अतिथियों ने दीप जलाकर ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ किया। मेला समिति अध्यक्ष रमेश पुजारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में रणां के ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर की परिक्रमा की, नियत डेरों पर झोड़ा गायन किया। जूहा रणां, इंटर कालेज बटुलिया, आदर्श इंटर कालेज सुरईखेत, प्रावि सुरईखेत के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह, दिनेश तिवारी, गिरीश चौधरी आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में हेम रावत, जगदीश बुधानी, कैलाश भटट, भूपेंद्र कांडपाल, महेश पंत, हरीश पुजारी, रमेश कांडपाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन