फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pakistani government launches effigies

पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंककर जुलूस निकाला

Thu, 04 May 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Thu, 04 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
 Pakistani government launches effigies
अल्मोड़ा में जुलूस निकालते पूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सेना और उसकी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) द्वारा दो भारतीय सैनिकों का सिर कलम करने और उनके शवों को क्षत-विक्षत करने की घटना से  नाराज पूर्व सैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के आह्वान पर बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर में जुलूस निकाला और पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने  पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की बर्बरता से नाराज पूर्व सैनिकों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने चौघानपाटा में पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका और नगर में जुलूस निकाला। जुलूस चौघानपाटा, माल रोड, लाला बाजार समेत विभिन्न बाजारों से होते हुए पुन: चौघानपाटा पहुंच कर संपन्न हुआ। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय जवानों के सिर काटने की घटना की निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों के साथ बर्बरता करने वाले पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड जवाब देने के लिए सुरक्षाबलों को खुली छूट देनी चाहिए ताकि भविष्य में पाकिस्तान इस तरह की हरकत न कर सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह भी सीमा पर जाने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान कश्मीर में युवकों को भड़काकर सैनिकों पर पत्थरबाजी करके आतंकियों का बचाव कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में संगठन के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी, उपाध्यक्ष केशव दत्त पांडे, सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा, उपसचिव सुबेदार आनंद बोरा, संरक्षक बिग्रेडियर किशोर जोशी, उप संरक्षक घनानंद जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, पीएस ऐरी, पूर्व अध्यक्ष चंदन पवार, एसएस बिष्ट, गोविंद लाल वर्मा, चंद्रप्रकाश टम्टा, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, ललित भट्ट, मनोज सनवाल, जेजेएस बिष्ट, मोहन जोशी, जीवन नाथ वर्मा, उमेद बिष्ट, कैप्टन आरसी पंत, प्रकाश बोरा, केदार नयाल, मोहन सिंह अल्मिया, रघुवीर सांगा, वीवी तिवारी समेत कई लोग शामिल थे। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed