फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Paid homage to the martyrs by offering a wreath at the Martyrs' Memorial.

Almora News: वीर जवानों के शौर्य को किया याद

Tue, 16 Dec 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 16 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Paid homage to the martyrs by offering a wreath at the Martyrs' Memorial.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक संगठन द्वाराहाट का 27वां पेंशनर दिवस समारोह संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान भारतीय वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक चेतन पौरी रहे। संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि 1971 में भारतीय सेना के विजय नायक रहे भारतीय वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करते हुए उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधी जानकारी और उनके पाल्यों की छात्रवृत्ति, पुत्री विवाह अनुदान, कंप्यूटर कोर्स और भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि चेतन पौरी ने पूर्व सैनिक व सैनिक वीरांगनाओं को बैंक से दिए जाने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया। समारोह में केसर सिंह, जीत सिंह, सुधीर लाल शाह, भुवन चंद तिवारी, पूरन चंद पांडेय, बछुली देवी, हंसी देवी, नारायणी देवी, कुंती देवी और खिमुली देवी को सम्मानित किया गया। इस दौरान समारोह में रतन सिंह, मोहन चंद जोशी, हिम्मत सिंह, बसंत लाल शाह, जीवन सिंह, नवीन शाह, पूरन लाल साह, प्रमोद कुमार सिंह, मोहन सिंह, दीवान सिंह, हीरा सिंह, पूरन सिंह, बीएस अधिकारी, पार्वती देवी, पैन्यूली देवी, दया तिवारी, रजनी देवी सहित कई पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed