फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Paid homage to the martyrs by offering a wreath at the Martyrs' Memorial.

Almora News: शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन

Tue, 16 Dec 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 16 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Paid homage to the martyrs by offering a wreath at the Martyrs' Memorial.
अल्मोड़ा। विजय दिवस पर छावनी क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गैरीसन अल्मोड़ा की सैन्य टुकड़ी के जवानों ने शहीदों को सलामी दी।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास की ओर से मंगलवार को विजय दिवस की 54वीं वर्षगांठ मनाई गई। शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शहीद सिपाही जगत सिंह की वीरनारी रधुली देवी, शहीद सिपाही चतुर सिंह की वीर नारी कलावती देवी, शहीद सिपाही भुवन चंद्र पांडे की वीर नारी लक्ष्मी देवी, शहीद सिपाही लक्ष्मण सिंह की वीर नारी खिमुली देवी को सम्मानित किया। वक्ताओं ने लोगों से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहां प्रभारी कमान अधिकारी गैरीसन ले. कर्नल एनवी शुक्ला, सूबेदार मेजर दलजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास के सहायक अधिकारी नरेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विजय शंकर, महेंद्र मेहरा, राजकुमार बिष्ट, कैलाश कांडपाल, हेमंत लाल वर्मा, देवेंद्र कुमार, चंपा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शहीद सैनिकाें के परिजनों को किया सम्मानित
बागेश्वर। 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत का प्रतीक विजय दिवस मनाया गया। तहसील परिसर में स्थिति शहीद स्मारक में युद्ध में बलिदान हुए वीर सैनिकों को याद किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर डीएम आकांक्षा कोंडे और एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सशस्त्र पुलिस जवानों ने शहीदों को सलामी दी। कार्यक्रम में शहीद स्व. खड़क सिंह की पत्नी पानुली देव, स्व. नारायण सिंह की पत्नी नंदी देवी, स्व. मोहन राम की पत्नी पदमा देवी और स्व. भैरव दत्त की पत्नी कलावती देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार आनंद गिरि, कैप्टन प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed