फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Paediatrician and Phycian are Absent in Distt Hospital Almora

अस्पताल में फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Paediatrician and Phycian are Absent in Distt Hospital Almora
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में कई डॉक्टरों के अवकाश में रहने से मरीजों और तीमारदारों को बैरंग लौटना पड़ा। शनिवार को जिला अस्पताल में फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन आदि डॉक्टरों के कक्षों में ताले लटके रहे। ये सभी डॉक्टर दिवाली से अवकाश पर चल रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 250 मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन

अस्पताल पहुुंचे अधिकतर मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज कराया। कई मरीजों को पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाए और कतार में लगकर पर्चा बनवाया। अस्पताल में मौसमी बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

केस- 01
वीरेंद्र पथनी अपने रिश्तेदार के उपचार के लिए आए थे। डॉक्टरों के अवकाश में होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वीरेंद्र का कहना है कि डॉक्टरों के अवकाश में होने पर वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-02
कोसी निवासी मोहन सिंह भी उपचार कराने पहुंचे थे लेकिन डॉक्टरों के अवकाश में होने की वजह से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इससे उन्हें दिक्कतें हुई। उन्होंने कहा कि आनेजाने में ही पैसा खर्च हो गया और इलाज भी नहीं हुआ।
कोट
जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टर अवकाश में चल रहे हैं। अवकाश में गए डॉक्टर सोमवार को ड्यूटी में लौट आएंगे। इसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
डॉ. कुसुमलता, प्रभारी पीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed