{"_id":"644423b30c25c5c16707f108","slug":"ot-mri-machine-will-be-operational-soon-in-medical-college-almora-news-c-8-1-119669-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मेडिकल कॉलेज में ओटी, एमआरआई मशीन का जल्द होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मेडिकल कॉलेज में ओटी, एमआरआई मशीन का जल्द होगा संचालन
Sat, 22 Apr 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती मरीज का हाल जानते सांसद अजय टम्टा। संवाद
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में जल्द ओटी (ऑपरेशन थियेटर) और एमआरआई मशीन का संचालन होगा। यह बात कही सांसद अजय टम्टा ने। उन्होंने बेस और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां हो रहे कार्यों की जानकारी ली और मरीजों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 320 बेड संचालित हो रहे हैं। जल्द ही यहां 120 अतिरिक्त बेड संचालित किए जाएंगे।
शनिवार को बेस और मेडिकल कॉलेज पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में जल्द ही पैरामेडिकल कक्षा की स्वीकृति के साथ मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा मिलेगी। कहा कि मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि यहां पहुंचने वाले हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। सरकार जनता को राहत देने का गंभीरता से काम कर रही है। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीपी भैंसोड़ा, बेस अस्पताल के एमएस डॉ. अजय आर्य, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार कुलदीप पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।