फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Organized book release and seminar

Almora News: पुस्तक विमोचन, संगोष्ठी का किया आयोजन

Thu, 25 Dec 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Organized book release and seminar
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। भिकियासैंण में बुरांश सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से एपीएफ सभागार में पुस्तक विमोचन और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दो महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रस्तुत की गईं। डॉ. नवीन जोशी की ओर से लिखित समालोचना अध्ययन ‘हरूहीत एक ऐतिहासिक नायक और हेमंत कुमार की ओर से संपादित कविता संग्रह हिमंवत एक लोक साझी बज़्मका विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कुबेर सिंह कड़ाकोटी और विशिष्ट अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र, प्रवक्ता स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे रहे। उन्होंने पुस्तक विमोचन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के सोशल मीडिया युग में पढ़ाई और पढ़ाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे कठिन दौर में पुस्तक प्रकाशित करना रचनाकारों के साहस और प्रतिबद्धता का परिचायक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिभा चौहान और संचालन गौरव आर्या ने संभाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर गिरीश मठपाल, कृपाल सिंह शीला, प्रभा बिष्ट, भगवती मावड़ी, एडवोकेट नरेश अग्रवाल, राजेश जोशी, मोहन चंद्र, श्याम सिंह, धीरज काण्डपाल, नारायण सिंह मेहरा, सुशील कुमार, धीरेंद्र चौहान, किशोर कुमार, गिरीश जोशी, डॉ. पंकज बहुगुणा, रूपेश बिष्ट और कपिल कार्की सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed