फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Opposition to online business of medicine, discussion on many problems in Uttaranchal Pharmaceutical Business Federation meeting

दवा के ऑनलाइन व्यवसाय का विरोध, उत्तरांचल औषधि व्यवसाय महासंघ की बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Opposition to online business of medicine, discussion on many problems in Uttaranchal Pharmaceutical Business Federation meeting
अल्मोड़ा में हुई औषधि व्यवसायियों की बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे व्यवसायी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ की बैठक में व्यवसायियों ने ऑनलाइन दवा व्यवसाय को अवैधानिक करार दिया। नियमों का पालन किए बगैर ऑनलाइन दवा आपूर्ति का पुरजोर विरोध किया। इसके साथ ही बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जल्द ही रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बीच बतौर मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया और विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी पंकज भट्ट ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के अध्यक्ष बीएस मनकोटी ने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन दवा व्यवसाय मुख्य समस्या उभर कर आ ही है। एक ओर जहां सामान्य औषधि विक्रेता एक फार्मासिस्ट के साथ व्यवसाय कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नियमों को ताक पर रख ऑनलाइन व्यवसायी बगैर फार्मासिस्ट के ही विज्ञापन प्रसारित कर व्यवसाय कर रहे हैं, जिसका सभी सामान्य दवा विक्रेता पुरजोर विरोध करते हैं। अध्यक्ष ने बताया कि महासंघ जल्द ही प्रदेश के सभी सदस्यों की ओर से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। महासंघ के महामंत्री अमित गर्ग ने साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभी जिलों के सदस्यों से उनकी समस्याएं सुनते हुए शासन स्तर से समाधान करवाने का आश्वासन दिया। कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद हुई बैठक में सभी सदस्य उत्साह के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर अनिल अरोड़ा और अभिनव वासणैय को कोरोना काल में की गई विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भुवन चंद्र गुरूरानी ने किया। इस मौके कोषाध्यक्ष समीर चतुर्वेदी, संगठन मंत्री जनक जोशी, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, राघव पंत, कस्तूरी अग्रवाल, गिरीश उप्रेती, ललित भट्ट, प्रकाश साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed