फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Opposition to give Uday Shankar Akademi Bhavan to Residential University

उदयशंकर अकादमी भवन को आवासीय विवि को देने का विरोध

Mon, 22 May 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Mon, 22 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन

 कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन की बैठक में उदयशंकर नृत्य एवं नाट्य अकादमी के भवन को आवासीय विश्वविद्यालय को दिए जाने के प्रयासों का विरोध किया गया। तय हुआ कि इसके विरोध में 26 मई को नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि नृत्य सम्राट उदयशंकर की अल्मोड़ा कर्मभूमि रही है। नृत्य एवं नाट्य अकादमी के भवन को आवासीय विश्वविद्यालय को दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो संगठन इसका विरोध करेगा। बैठक में नृत्य अकादमी को आवासीय विवि को दिए जाने के प्रयासों के विरोध में 26 मई को चौक बाजार से सांस्कृतिक जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर लोक कलाकार चंदन सिंह रीठागाडी के निधन पर शोक जताया गया।
विज्ञापन


बैठक में संगठन के अध्यक्ष शेखर जोशी, युसूफ तिवारी, नवीन बिष्ट, रचना बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, उमाशंकर, पीसी तिवारी, सीएल वर्मा, ललित पांडे, गोकुल बिष्ट, नरेश बिष्ट, विमला बोरा, शुभम् जोशी, नीरज बिष्ट,  भुवन तिवारी, शेखर कुमार, गोपाल चम्याल, ममता वाणी, संदीप नयाल, महेश मेहरा, मोहित पांडे, शेखर सिजवाली, मदन मोहन, सुनील तिवारी, विनोद थापा, विनोद कुमार आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed