फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Opposition to direct recruitment to the post of Forest Officer

वन दरोगा पर सीधी भर्ती का वन आरक्षियों ने किया पुरजोर विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Opposition to direct recruitment to the post of Forest Officer
सौनी रानीखेत में बैठक करते वन आरक्षी संघ के लोग। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वन वीट अधिकारी वन आरक्षी संघ जिला इकाई की बैठक में वन दरोगा के पद पर सीधी भर्ती का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कई वन आरक्षी दरोगा के पद पर प्रोन्नत के योग्य हैं, उन्हें विभागीय कार्यों का पूर्ण अनुभव भी है। ऐसे आरक्षियों को नजरअंदाज कर सीधी भर्ती की जा रही है। इससे वन आरक्षियों का मनोबल टूट रहा है। कहा कि इस संबंध में न्यायालय की शरण ली जाएगी। वन आरक्षियों की अन्य समस्याओं के लिए भी संघर्ष करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

यहां सौनी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विभाग में कई वन आरक्षी वन दरोगा पद पर प्रोन्नति के हकदार हैं, लेकिन विभाग और शासन की तरफ से वन दरोगा पद पर सीधी भर्ती की जा रही है, जो कि गलत है। वक्ताओं ने कहा कि वन आरक्षियों के पर वर्तमान में एक से अधिक वीटों का कार्यभार है। जिसके चलते लीसा कार्य, जंगलों की सुरक्षा, मानव वन्य जीव संघर्ष से संबंधित कार्य, वन्य जंतुओं की सुरक्षा, रेस्क्यू कार्य आदि के संचालन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि स्थायीकरण, वर्दी देने, परिचय पत्र देने आदि मांगों पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तय हुआ कि समस्याओं के निराकरण को लेकर शीघ्र शिष्टमंडल प्रभागीय वनाधिकारी से मुलाकात करेगा। अध्यक्षता महामंत्री खजान सिंह मेहता ने और संचालन महामंत्री बलवंत सिंह भंडारी ने किया। बैठक में गोपाल सिंह, हरेंद्र सतवाल, कृष्ण कुमार, भैरव दत्त, ललित मोहन, जगदीश चंद्र, होशियार नाथ, आनंद परिहार, किशोर चंद्र, गोपाल गिरी, अर्जुन बोरा, हेमंत बोरा, हरिहर सिंह, गीता गोस्वामी सहित अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट, जौरासी, मोहन रेंजों में तैनात आरक्षियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed