{"_id":"612fccf78ebc3e7a0805336c","slug":"opposed-to-setting-up-a-market-in-the-city-in-the-name-of-sail-almora-news-hld436506192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल के नाम पर नगर में बाजार लगाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल के नाम पर नगर में बाजार लगाने का किया विरोध
विज्ञापन
अल्मोड़ा में एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया को ज्ञापन देते व्यापारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल और अन्य व्यापारियों ने सेल के नाम पर नगर में पूरा बाजार लगाने का विरोध किया है। उन्होंने एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया को ज्ञापन देकर व्यापारियों को न्याय दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बाहरी स्थानों के कारोबारी यहां आकर नगर में सेल के नाम पर पूरा बाजार लगा रहे हैं। इससे स्थानीय व्यवसायियों के व्यापार को काफी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने एलआर साह रोड पर एक पार्किंग में हथकरघा वस्तुओं के सेल के नाम पर पूरा बाजार लगाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि टैक्स व्यापारी चुका रहे हैं लेकिन बाहरी स्थानों से लोग यहां आकर सेल के नाम पर बाजार लगा कर मुनाफा कमा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने इसे अल्मोड़ा के व्यापार को खत्म करने की साजिश करार दिया। कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस कारण व्यापारियों को दुकान का किराया, बिजली, पानी के बिल, टैक्स आदि के खर्चे निकालना मुश्किल पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर व्यापार मंडल नगर में सेल के नाम पर पूरा बाजार लगाने का विरोध करेगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन आदि शामिल थे।