फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Operators of Aadhar card-making centers on strike from today

आधार कार्ड बनाने वाले केंद्रों के संचालक आज से हड़ताल पर

Wed, 28 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Wed, 28 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Operators of Aadhar card-making centers on strike from today
नारेबाजी करते आधार कार्ड केंद्रों के संचालक - फोटो : amar ujala

सीएससी द्वारा आधार कार्ड संचालक केंद्रों से एक लाख रुपये की अग्रिम बैंक गारंटी मांगने से नाराज जिले में आधार कार्ड बनाने वाले केंद्रों के संचालकों में आक्रोश है। विरोध में उन्होंने 29 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। सीएससीवीएलई वेलफेयर सोसाइटी की चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में हुई बैठक में वक्ताओं ने सीएससी द्वारा आधार संचालक केंद्रों पर सीएससी द्वारा थोपी गई एक लाख रुपये की अग्रिम बैंक गांरटी का विरोध किया गया। उन्होंने इस निर्णय को वापस नहीं लिए जाने की दशा में 29 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूआईडीआई द्वारा सीएससी से किसी भी प्रकार की बैक गारंटी नहीं ली जाती है। इसके बावजूद सीएससी केंद्र संचालकों पर यह अनुचित पेनाल्टी लगा दी गई है। बैठक में तय हुआ कि मांग पूरी होने तक आधार नामांकन केंद्र के संचालक हड़ताल जारी रखेंगे। बताया गया कि बैंक गारंटी को समाप्त करने की मांग को लेकर जिले के सभी केंद्र संचालकों का एक शिष्टमंडल शीघ्र जिलाधिकारी से मिलेगा।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष हरीश चंद्र ध्यानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उमेश चंद्र पंत, गोविंद सिंह मेहरा, जगत नेगी, महिपाल सिंह बिष्ट, ललित भट्ट, रेनू जोशी, खीमपाल सिंह, भीम सिंह बिष्ट, हेमा सिजवाली, श्याम नेगी, जगदीश पालीवाल, गिरधर सिंह राणा, मुकेश जोशी, उमेश सती, हेम तिवारी, दिनेश लोहनी, मनीष जोशी, प्रकाश चंद्र नैनवाल, नारायण गोस्वामी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed