फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Opening of Nagar Panchayat in Garur

नवसृजित गरुड़ नगर पंचायत का डीएम और विधायक ने किया विधिवत उद्धाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Opening of Nagar Panchayat in Garur
गरुड़ में पर्यावरण मित्रों को हरी झंडी दिखाते डीएम और विधायक - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। नवसृजित नगर पंचायत गरुड़ का काम अब दिखने लगा है। विधायक चंदन राम दास और डीएम विनीत कुमार ने समारोहपूर्वक उद्घाटन किया। विधायक दास ने कहा कि नगर क्षेत्र गरुड़ के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नगर क्षेत्र गरुड़ के लोगों का दिल जीता है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर आयोजित समारोह में विधायक दास ने उम्मीद जताई कि गरुड़ मॉडल नगर पंचायत बनेगी। बताया कि नगर पंचायत के भवन निर्माण के लिए सरकार ने नगर पंचायत को एक करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है। नगर पंचायत में स्थायी अधिशासी अधिकारी की तैनाती और पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए शासन से 10 रुपये की मांग की गई है। डीएम और नगर पंचायत के प्रशासक विनीत कुमार ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पंचायत ने 10 पर्यावरण मित्र तैनात किए हैं। नगर पंचायत को दो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, सीएमओ डॉ. एचएस पोखरिया, इंद्र सिंह बिष्ट, जनार्दन लोहुमी, घनश्याम जोशी, एसडीएम राजकुमार पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी आदि थे। इससे पूर्व डीएम और विधायक सफाई के दो वाहनों और 10 पर्यावरण मित्रों को नगर की सफाई के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के इन पर्यावरण मित्रों ने बैजनाथ से गरुड़ बाजार के बीच में स्वच्छता अभियान चलाया। पर्यावरण मित्रों को नगर की सफाई कर देख नगर के लोग उत्साहित दिखे। इससे पहले नगर के विभिन्न मोहल्लों के लोग और व्यापार संघ खुद सफाई व्यवस्था करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed