{"_id":"571924654f1c1ba06e8b4bff","slug":"opd-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":" डाक्टर की हत्या से भड़के, ओपीडी का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की हत्या से भड़के, ओपीडी का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर्स की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसके सिंह की नृशंस हत्या की डाक्टरों ने निंदा की है। गुस्साए डाक्टरों ने बृहस्पतिवार को नारेबाजी के साथ ओपीडी का बहिष्कार किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। डाक्टरों के कार्य बहिष्कार से रोगियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष डा. वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जसपुर में हुई डा. सिंह की हत्या से अब डाक्टर अपने को असुरक्षित महसूूूूस करने लगे हैं। अस्पतालों में सुरक्षा के लिहाज अस्थायी पुलिस चौकी होनी जरूरी है।
विज्ञापन
डा. सिंह के कातिलों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर ओपीडी का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा जबकि आपातकालीन सेवा जारी रहेगी। उन्होंने डा. सिंह के परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। सभा में चेेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में सीएमएस डा. बीएस सामंत, डा. एलएस बृजवाल, डा. चंद्रशेखर भट्ट, डा. अजय बिष्ट, डा. एमपी सिंह, डा. अखिलेश सिंह, डा. रीमा उपाध्याय, डा. गायत्री पांगती, डा. अखिलेश कुमार, देवेंद्र सिंह दोसाद आदि शामिल थे।