फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Only one candidate appeared for the interview for each of the seven guest teacher posts.

Almora News: अतिथि शिक्षकों के सात पदों पर एक-एक उम्मीदवार ही साक्षात्कार को पहुंचे

Thu, 04 Dec 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 04 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Only one candidate appeared for the interview for each of the seven guest teacher posts.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा परिसर में अतिथि शिक्षकों और मल्टीपर्पज कर्मी की तैनाती के लिए साक्षात्कार हुए लेकिन उम्मीद के मुताबिक काफी कम अभ्यर्थी ही साक्षात्कार को पहुंचे। अतिथि शिक्षकों के सातोंं पदों पर नियुक्ति के लिए महज एक-एक उम्मीदवार ही साक्षात्कार के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा परिसर में बीसीए में एक, विधि संकाय में छह अतिथि शिक्षकों और एक अस्थायी मल्टीपर्पज कर्मी की तैनाती के लिए साक्षात्कार हुए। हैरानी की बात है कि अतिथि शिक्षकों के सातों पदों पर नियुक्ति के लिए एक-एक उम्मीदवार ही साक्षात्कार को पहुंचे जबकि अस्थायी मल्टीपर्पज पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में रहे। ऐसे में अतिथि शिक्षक पदों पर सभी की नियुक्ति होनी लगभग तय है। नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शीता बनी रहे इसके लिए विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की निगरानी में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। कुलपति प्रो. बिष्ट ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed