फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : online marriage in jainti almora

उत्तराखंड : पहले की ऑनलाइन शादी, अब दुल्हन को लेने लखनऊ से पहुंचा दूल्हा

Sun, 02 May 2021 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 02 May 2021 11:46 PM IST
सार

यह फिल्मी दृश्य नहीं बल्कि तहसील के एक गांव में रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा था। कोरोना संक्रमित होने पर लखनऊ के एक युवक ने करीब नौ दिन पूर्व जैंती तहसील के कांडे गांव की युवती से ऑनलाइन शादी रचाई थी।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : online marriage in jainti almora

विस्तार

पहले ऑनलाइन शादी, अब दूल्हा दुल्हन के दरवाजे पर गाजे-बाजे के साथ बरात ले जाकर सपनों की राजकुमारी को अपने साथ ले गया। यह फिल्मी दृश्य नहीं बल्कि तहसील के एक गांव में रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा था। कोरोना संक्रमित होने पर लखनऊ के एक युवक ने करीब नौ दिन पूर्व जैंती तहसील के कांडे गांव की युवती से ऑनलाइन शादी रचाई थी।

विज्ञापन

रविवार को दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर कांडे गांव में पहुंचा और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। ऑनलाइन शादी होने के बाद बाबुल के घर में रह रही दुल्हन भी सपनों के राजकुमार के साथ विदा हुई। इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव के लोग भी पहुंचे थे। इस शादी की चर्चा क्षेत्र में हर किसी की जुबान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed