{"_id":"5ec025478ebc3e90440d5dc5","slug":"online-education-in-dwarahat-ranikhet-news-hld3831880101","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में बच्चों के लिए योग्य गुरु बनकर उभर रही है शिक्षिका मंजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में बच्चों के लिए योग्य गुरु बनकर उभर रही है शिक्षिका मंजरी
विज्ञापन
छात्राओं को इतिहास के बारे में आनलाइन जानकारी देती शिक्षिका मंजरी जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई में स्कूली बच्चे उत्साहित नजर आ रहे हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं भी हरसंभव कोशिश कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जीजीआईसी की शिक्षिका मंजरी जोशी भी छात्राओं के लिए योग्य गुरु बनकर उभर रही हैं। उनकी ऑनलाइन पढ़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वाहवाही बटोर रहा है।
इन दिनों जीजीआईसी की इतिहास विषय की प्रवक्ता मंजरी जोशी की ऑनलाइन पढ़ाई की वीडियो सोशल मीडिया में खूब सराही जा रही हैं। मंजरी का कुछ समय पहले ही असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयन हो चुका है। इसमें वह राज्य स्तर पर महिला वर्ग में प्रथम स्थान बनाने में भी सफल हुई हैं। अभी मंजरी ने ज्वाइन नहीं किया है, लेकिन उनका बच्चों को पूरी मेहनत एवं सारगर्भित तरीके से इतिहास विषय को पढ़ाने का क्रम जारी है। ऑनलाइन पढ़ाई की मांग भी बढ़ रही है। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने बताया कि शिक्षण अधिगम सामग्रियों को छात्राओं के हित में सोशल मीडिया पर भी साझा किया जा रहा है। इसमें पढ़ाई का यह वीडियो खूब वाहवाही बटोर रहा है। मंजरी की कक्षा आठवीं एवं कक्षा 12वीं के व्यापार से साम्राज्य तक, अशोक के अभिलेख, भारतीय इतिहास का वर्गीकरण आदि की पढ़ाई करा रही हैं।
- ऑनलाइन पढ़ाई को खूब सराहना मिल रही है। नेटवर्क प्रॉब्लम, सभी छात्राओं के पास एंड्राइड फोन न होने के बावजूद ऑनलाइन वीडियो की मांग बढ़ना काबिलेतारीफ है। शिक्षिका मंजरी सहित अन्य शिक्षिकाएं भी अपना बेस्ट देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
- तनुजा जोशी, प्रधानाचार्या, जीजीआईसी द्वाराहाट।