फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   onion cheaper then tomato in almora

महंगाई की दौड़ में टमाटर ने प्याज को पछाड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
onion cheaper then tomato in almora
onion cheaper then tomato in almora
अल्मोड़ा। आसमान छूती कीमतों से हमेशा लोगों के आंसू निकालने वाला प्याज इस मानसून में टमाटर से पिछड़ गया है। टमाटर के दाम ने इस साल प्याज को भी मात दे दी। अल्मोड़ा बाजार में टमाटर 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। टमाटर के बढ़ते दामों ने गृहणियों के रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। टमाटर लोगों की जेब ढीली कर रहा है।
विज्ञापन

चौक बाजार स्थित सब्जी विक्रेता तारा चंद्र कांडपाल ने बताया कि इस मानसून टमाटर ने प्याज के दामों को भी पछाड़ दिया है। टमाटर की कीमत अधिक होने से लोग सीमित मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों की माने तो आवक कम होने से टमाटर के भाव में तेजी है। अगले कुछ दिनों तक टमाटर के भाव में तेजी बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इधर अनलॉक टू में नगर की बाजारों में चहल पहल रही। व्यापार मंडल ने व्यवसायियों से दुकानें रात्रि आठ बजे तक खोलने का आह्वान किया है। इसके बावजूद अधिकतर दुकानें शाम चार तो कोई सात बजे बंद हो जा रही है। रात्रि आठ बजे तक बाजारों में लोग आवाजाही कर रहे हैं। दुकानें जल्द बंद होने पर कई बार लोगों को जरूरी सामान नहीं मिल पाने पर दिक्कतें हो रही है। नगर के लोगों ने बाजार रात्रि आठ बजे तक खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अल्मोड़ा में सब्जियों के दाम(प्रति किलो)
टमाटर - 60-70 रुपये
शिमला मिर्च - 60रुपये
आलू - 30रुपये
प्याज - 20रुपये
भिंडी - 20रुपये
बीन - 40रुपये
बैगन 40रुपये
पहाड़ी बैगन - 60रुपये
लौकी - 20रुपये
पहाड़ी लौकी - 50रुपये
खीरा - 30रुपये
ककड़ी - 40रुपये
मूली - 20रुपये
अरबी - 40 रुपये
तुरई - 30 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed