फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One PRD Dead In Accident

अनियंत्रित पिकप की चपेट में आने से एक पीआरडी जवान की मौत, दसूरा जवान गंभीर घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
One PRD Dead In Accident
राजेंद्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक पीआरडी जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना शनिवार की रात टीट बाजार के निकट कमल तालाब के पास की है। दोनों जवान रात्रि गश्त पर थे और दोनों ने हेलमेट भी पहना था। पुलिस टीम ने पिकअप चालक को कौसानी से गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात पीआरडी जवान राजेंद्र सिंह भयेड़ा(42) पुत्र मित्र सिंह निवासी माल्दे (सेलीहाट ) और भुवन चंद्र ममगाई (50) पुत्र दयाल चंद्र ममगाई निवासी भयेड़ा टीट बाजार में बाइक से रात्रि गश्त पर थे। बाइक को भुवन चंद्र ममगाई चला रहे थे। बैजनाथ से कौसानी जा रहे पिकअप ने टीट बाजार में उनकी बाइक को टक्कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने राजेंद्र सिंह और भुवन ममगाई को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉ. सीएस गुंज्याल ने बताया कि राजेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। गंभीर रूप से घायल भुवन ममगाई को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक राजेंद्र का एक बेटा और बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि पिकअप को कौसानी के पास पकड़ लिया गया था। चालक पंकज सिंह निवासी कपकोट को आईपीसी की धारा 304 ए, 338, 337 के तहत गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया था। रविवार को बागेश्वर में जवान राजेंद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इधर, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, पीआरडी के पूरन चंद्र ममगई, महेश बोरा, शंकर सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, नंदन अल्मिया आदि रविवार की सुबह अस्पताल पहुंचे।
घर पर सांत्वना देने पहुंचे लोग
गरुड़ (बागेश्वर)। पीआरडी जवान राजेंद्र सिंह के निधन के बाद उनके घर पर कई लोग सांत्वना देने पहुंचे। पीआरडी जवानों और ग्रामीणों ने प्रांतीय रक्षक दल विभाग और सीएम पुष्कर सिंह धामी से मृतक जवान के परिजनों और घायल जवान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। इधर, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पीआरडी के व्यायाम प्रशिक्षक गणेश धपोला, कमांडर राजेंद्र हरडिया, मनोज कुमार, नवीन पाठक, केशव चंदोला, चंकी ममगाई ने घटना पर दुख जताया है। संवाद

पीआरडी जवान को दी श्रद्धांजलि
बागेश्वर। हादसे में मारे गए जवान राजेंद्र सिंह का गमगीन माहौल में सरयू श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने जवान को सशस्त्र सलामी दी। सीओ शिवराज सिंह राणा, सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी, कोतवाल केएस नेगी ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed