फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Year 2023 celebration turned into mourning brothers fell asleep by lighting a fireplace in room one died

New Year 2023: मातम में बदला नए साल का जश्न, कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए तीन भाई, एक ने तोड़ा दम

Mon, 02 Jan 2023 03:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2023 03:36 PM IST
सार

देर रात तक जश्न चला। रात्रि 12 बजे जलती अंगीठी को तीनों भाई अंदर ले गए और सो गए। अंगीठी की गैस कमरे में फैली। बमुश्किल दरवाजा खोला गया। तीनों अंदर बेसुध पड़े हुए थे। इनमें 16 साल के विकास की मौत हो गई। 

विज्ञापन
New Year 2023 celebration turned into mourning brothers fell asleep by lighting a fireplace in room one died
मृतक विकास - फोटो : RANIKHET

विस्तार

पंतकोटली गांव में जश्न मनाने के दौरान अंगीठी की गैस से एक युवक की मौत हो गई। शनिवार की रात पंतकोटली गांव में भी लोग जश्न में जमे हुए थे। देर रात 12 बजे कमरे के अंदर अंगीठी ले जाई गई। सुबह पता चला कि गैस लगने से 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। विकास पुत्र लीला राम (16), करन पुत्र लीला राम, और अरुण पुत्र किशन राम नए साल के आगमन का जश्न मना रहे थे। बाहर आग जली हुई थे। देर रात तक जश्न चला। रात्रि 12 बजे आग से जलती अंगीठी को तीनों भाई अंदर ले गए और सो गए। अंगीठी की गैस कमरे में फैली।
विज्ञापन


मृतक विकास कुमार के पिता लीला राम ने बताया कि रात्रि 12 बजे तक जश्न चल रहा था। इसके बाद वह लोग सो गए थे। सुबह दरवाजा नहीं खोला तो उन लोगों को शक हुआ। बमुश्किल दरवाजा खोला गया। मृतक विकास की उम्र 16 वर्ष की है। तीनों अंदर बेसुध पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल ले जाया गया, रानीखेत राजकीय अस्पताल पहुंचते ही विकास ने दम तोड़ दिया। राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद डॉ. बीके गड़कोटी ने बताया कि गैस लगने से मौत की आशंका है, फिलहाल विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। एसएसआई मोहन सिंह सौन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वहां अंगीठी जलाई गई थी।


ये भी पढ़ें...Rishabh Pant: खिलाड़ी के परिजनों की बढ़ी चिंता, अस्पताल में नहीं मिल रहा ऋषभ को आराम, डॉक्टरों ने की अपील

पता चला है कि रात को अंगीठी कमरे के अंदर रखी गई थी। सुबह तबीयत खराब होने पर तीनों भाइयों को अस्पताल लाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। लग रहा है कि अंगीठी की गैस लगने से ही मौत हुई होगी।
-मनीषा मारकाना, तहसीलदार रानीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed