{"_id":"636d3d300fee4a43ab156f65","slug":"one-hour-road-jam-as-people-feared-of-tiger-almora-news-hld4815878141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजरा, गश्त बढ़ाने के मांग को लेकर मरचूला- मोहन मोटर मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजरा, गश्त बढ़ाने के मांग को लेकर मरचूला- मोहन मोटर मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
रामनगर मर्चूला मोटर मार्ग में साकर के पास जाम लगाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। बाघ की दहशत और लगातार हो रहे हमले के बीच पिंजरा लगाने और वन विभाग की गश्त बढ़ाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने मरचूला-मोहान मार्ग एक घंटे जाम कर दिया। सुबह दस से 11 बजे तक जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। कॉर्बेट पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मंदाल रेंज के जमरिया में आठ नवंबर को बाघ ने एक महिला को घायल कर दिया था।
कॉर्बेट पार्क के कालागड टाईगर रिजर्व मंदाल रेंज के जमरिया में आठ नवंबर को बाघ ने कमला देवी पर हमला कर दिया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाघ का आतंक बढ़ने से क्षेत्र के साकर, जमरिया, मरचूला आदि दहशत बनी है। नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह 10 से 11 बजे तक जाम लगा दिया।
जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। जाम में पर्यटकों के वाहन भी फंसे रहे। सूचना पर रेंज र अमूल ईष्टवाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में दो पिंजरे, ड्रोन से निगरानी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। रेंजर ने ग्रामीणों को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं हुई तो बेमियादी चक्काजाम किया जाएगा। वहां पर घनानंद शर्मा, अमित रावत, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी, सरिता देवी, मोहनी देवी आदि थीं।