फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One got arrested in district.

Almora News: दुष्कर्म का आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
One got arrested in district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। युवती से दुष्कर्म के आरोपी एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो महीने पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह तब से फरार चल रहा था।
24 नवंबर 2023 को दी गई तहरीर में युवती का कहना था पंकज ने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला खुलने के बाद पंकज फरार हो गया जिसकी खोज में पुलिस जुटी थी। शुक्रवार को उसे जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एनएसयूआई से भी निष्कासित किया गया
अल्मोड़ा। पंकज कार्की एनएसयूआई का सक्रिय कार्यकर्ता था। मामला सामने आने के बाद एबीवीपी मुखर हो गई थी। एनएसयूआई का पुतला जलाया गया था। बढ़ते दबाव को देखते हुए एनएनयूआई ने उसे संगठन से निष्कासित कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed