{"_id":"635d663f04726c49005b306e","slug":"one-died-in-road-accident-almora-news-hld480330067","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप खाई में गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप खाई में गिरने से चालक की मौत
विज्ञापन
ध्याड़ी-सिमलखेत मोटर मार्ग में खाई में गिरा पिकअप।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ध्याड़ी-सिमलखेत मोटर मार्ग में एक पिकअप के खाई में गिरने से पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ध्याड़ी-सिमलखेत मोटर मार्ग में शनिवार की शाम को सिमलखेत से ध्याड़ी की तरफ आ रहा पिकअप कठार पुल के निकट खाई में जा गिरा। दन्या थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि वाहन को मदन सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी दौलीगाड़ तहसील भनोली चला रहे थे। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप को खाई में गिरता देख मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी लाया गया लेकिन डाक्टरों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जिले में एक साल में सड़क दुर्घटना में 30 लोगों ने जान गंवाई
अल्मोड़ा। जिले में 30 अगस्त 2021 से अब तक हुई सड़क दुर्घटनाओं में 30 लोगों की मौत हुई। जिसमें 27 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 86 लोग घायल हो गए थे। जिले में कुल 57 डेंजर जोन है। अल्मोड़ा में सर्वाधिक 28 डेंजर जोन हैं। इसके अलावा भतरौंजखान में तीन, सोमेश्वर तहसील में क्षेत्र में नौ, लमगड़ा में तीन, द्वाराहाट में दो, सल्ट में दो, अल्मोड़ा में सर्वाधिक 28 डेंजर जोन है। लोक निर्माण अल्मोड़ा निर्माण खंड द्वितीय में सात, राष्ट्रीय राजमार्गों में तीन समेत जिले में कुल 57 डेंजर जोन हैं।
विज्ञापन
अब तक हुई कुछ प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं
09 अगस्त 2021- डबरा-क्वैराला मोटर मार्ग में कार दुर्घटना हुईए जिसमें एक पुरुष की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गए थे।
22 अगस्त 2021- चिमटाखाल-भवनखाल मोटर मार्ग में कर दुर्घटना हुईए जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।
27 अगस्त 2021- बसौली-ताकुला मार्ग में हुई बस दुर्घटना में आठ यात्री घायल हो गए थे।
01 अक्तूबर 2021- तड़कोट-काफलीखान मोटर मार्ग में हुई कार दुर्घटना में एक की मौत हुईए दो घायल हुए।
25 जून 2022- भुजान-चापड़ मोटर मार्ग में हुई डंपर दुर्घटना में एक की मौत हो गई थीए दो घायल हुए थे।
20 जून 2022- बिलखेत-रानीखेत मोटर मार्ग में अल्टो कार दुर्घटना हुईए जिसमें पांच यात्री घायल हो गए थे।
16 अगस्त 2022- जालली-द्वाराहाट मोटर मार्ग में हुई दुर्घटना में दो यात्री घायल हो गए थे।