Road Accident: खाई में गिरी स्कार्पियो...एक की मौत और चार घायल, दिल्ली नंबर का था वाहन
कपकोट के सौंग-लोहारखेत-खलीधार रोड पर एक स्कार्पियो वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति के मौत हो गई है। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपकोट के सौंग-लोहारखेत-खलीधार रोड पर एक स्कार्पियो वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति के मौत हो गई है। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके की ओर रवाना हुई और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार लोगों को रेस्क्यू किया। हादसा शुक्रवार रात सवा आठ बजे हुआ।
रात को डीएल नंबर की स्कार्पियो सौंग लोहारखेत की तरफ जा रही थी। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कपकोट थाने में दी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। वाहन काफी नीचे गिरा था। पहाड़ी से नीचे उतरकर वाहन में सवार लोगों को सड़क तक लाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात का समय और क्षेत्र में संचार सुविधा नहीं होने से भी रेस्क्यू में एक घंटे से अधिक समय लगा।
ये पढ़ें- Uttarakhand: डेढ़ दर्जन चोरियों में लिप्त महिला और जेठ गिरफ्तार, पति हुआ फरार; चौखुटिया पुलिस ने किया खुलासा
हादसे में वाहन चला रहे प्रकाश सिंह कपकोटी (34) पुत्र कुशल सिंह निवासी कपकोट की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कपकोट लाया गया। घायलों में रिंकू खेतवाल, बिन्नी बघरी, योगेश और प्रकाश देव शामिल हैं। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
इधर, सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि वाहन करीब 60 मीटर नीचे गिर गया था। रात होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत हुई। मृतक के पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।