फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Once respected scientific Shailesh's home district

वैज्ञानिक शैलेश का गृह जनपद पहुंचने पर सम्मान

Wed, 01 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 01 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Once respected scientific Shailesh's home district
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते शैलेश। - फोटो : अमर उजाला

 पिछले साल दिसंबर में अमेरिका में हुई स्वच्छ तकनीक व्यापार प्रतियोगिता में पांच लाख डॉलर (करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए) का पुरस्कार जीतने वाले युवा वैज्ञानिक और उद्यमी डा. शैलेश उप्रेती का गृह क्षेत्र मनान के तल्ला ज्लूया गांव पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। ज्ञानदीप पुस्तकालय मनान में हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता की ओर से डा. उप्रेती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


दिसंबर 2016 में अमेरिका में हुई स्वच्छ तकनीक व्यापार प्रतियोगिता अल्मोड़ा जिले के तत्ला ज्यूला (मनान) निवासी वैज्ञानिक और उद्यमी डा. शैलेश उप्रेती की कंपनी सीसीसीवी ने जीती थी। न्यूयार्क की लेफ्टिनेंट गवर्नर कैथलीन होचूल ने डा. शैलेश को पांच लाख डॉलर का पुरस्कार दिया था। प्रतियोगिता जीतने के बाद डा. उप्रेती पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय जनता की ओर से ज्ञानदीप पुस्तकालय मनान में आयोजित कार्यक्रम में डा. उप्रेती का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। डा. विशन सिंह नेगी, विद्याधर छिमवाल, पूरन चंद्र सनवाल ने डा. उप्रेती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी मनान के छात्र-छात्राओं ने हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब, मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास... गीत गाया। इस मौके पर डा. उप्रेती ने कहा कि पहाड़ से उन्हें काफी लगाव है। क्षेत्र के विकास के लिए अपनी तरफ से हर संभव सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में ज्ञानदीप पुस्तकालय के प्रभारी रमेश पांडे, उमाशंकर जोशी, रणजीत बजेली, भैरव जोशी, रमेश पांडे, संजय छिमवाल, मथुरा दत्त उप्रेती, डा. विशन सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संचालन भारत भूषण छिमवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed