फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   On-the-spot resolution of 138 complaints in multi-purpose camp

Almora News: बहुउद्देश्यीय शिविर मं 138 शिकायतों का मौके पर समाधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
On-the-spot resolution of 138 complaints in multi-purpose camp
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्राम चमड़खान में प्रशासन की ओर से बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। शिविर में कुल 256 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें पेयजल संकट, बिजली कटौती, जर्जर पोल और झूलते विद्युत तार प्रमुख रहे। मौके पर ही 138 शिकायतों का निस्तारण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शिविर के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत 223 प्रमाणपत्र बनाए गए जबकि अन्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 1140 लाभार्थियों को कृषि यंत्र सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। नेत्र शिविर में 90 ग्रामीणों की आंखों की जांच कर निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती, तहसीलदार दीपिका आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी, एई जल निगम तोमर, चिकित्सा प्रभारी डॉ. डीएस नबियाल, मनीष बिष्ट, प्रभारी बीडीओ दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed