फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   On the demand for improvement, Energy Corporation arrested an estimate of six lakhs

Almora News: सुधार की मांग पर ऊर्जा निगम ने पकड़ाया छह लाख का आगणन

Fri, 23 Aug 2024 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
On the demand for improvement, Energy Corporation arrested an estimate of six lakhs
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के नौपटुआ और तल्ला कुन्हील के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग उठाई तो निगम ने उन्हें छह लाख से अधिक का आगणन थमा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनके गांवों बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में अक्सर बिजली की आपूर्ति ठप रहती है। ग्रामीण वर्ष 2021 से बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग निगम के अधिकारियों से कर रहे हैं। कई बार एसडीएम सल्ट को भी ज्ञापन दे चुके हैं। ग्रामीण अपनी लाइन को शशीखाल सब स्टेशन से जोड़ने की मांग कर रहे थे लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने उनकी मांग पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें नई लाइन बिछाने के लिए लाखाें का आगणन थमा दिया।
विज्ञापन



तसनीफ अनवर, एसडीओ, ऊर्जा निगम, सल्ट ने बताया कि गांव में बिजली की कोई समस्या नहीं है। गांव के लोग स्वेच्छा से लाइन बदलना चाह रहे हैं। ऐसे में विभाग ने उन्हें इस कार्य के लिए खर्च हाेने वाली धनराशि का आगणन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed