फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   On the 21st day, the continuation of Alps personnel

21 वें दिन भी जारी रहा आल्पस कर्मियों का अनशन

Sat, 16 Feb 2019 12:00 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो   अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो   अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Sat, 16 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
On the 21st day, the continuation of Alps personnel
आल्पस कर्मियों से बातचीत करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala
 आल्पस कर्मियों के वेतन का भुगतान करने, आल्पस फैक्ट्री का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर आल्पस कर्मचारियों का आमरण अनशन 21वें दिन भी जारी रहा।  शुक्रवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन पर कर्मचारियों की समस्या उनके बीच रखी जाएगी। उन्होंने फैक्ट्री के संचालन के विषय में वार्ता का आश्वासन दिया। धरने से पूर्व कर्मचारियों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन


आंदोलन स्थल पर कर्मचारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी मांगों को जल्द पूरा करने को कहा। भूपेंद्र प्रसाद और प्रकाश लाल का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर महेंद्र सिंह, हितेश, भूपेंद्र, प्रकाश, हेम चंद्र, अशोक साह, विनोद पाटनी, चंपा साह, नसरीन, प्रकाश तिवारी, विपिन, नंदी बिष्ट, उमेश, शीला साह, बबीता, गीता बिष्ट, माया  मंजू, गंगा बिष्ट शामिल रहे। आंदोलन को भवान सिंह, प्रकाश उनियाल, पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, पूर्व सैनिक संगठन के पीजी गोस्वामी, सूबेदार आनंद सिंह बोरा, कैप्टन केशव दत्त पांडे, एचएस गैड़ा आदि ने समर्थन दिया। ब्यूरो 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed