{"_id":"57853d9a4f1c1b1b0813e8bf","slug":"omeshwar-examine-dwarahat-motorway-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर-द्वाराहाट मोटर मार्ग निर्माण कार्य की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर-द्वाराहाट मोटर मार्ग निर्माण कार्य की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सोमेश्वर-बिंता-द्वाराहाट मोटर मार्ग के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की शिकायतों को जिलाधिकारी सविन बसंल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सोमेश्वर के उप जिलाधिकारी और लोनिवि खंड के अधिशासी अभियंता को कथित अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कर 25 जुलाई तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य सुनीता बोरा और कई अन्य लोगों ने लोनिवि एडीबी खंड द्वारा कराए जा रहे सोमेश्वर-बिंता-द्वाराहाट मोटर मार्ग के निर्माण में अनियमितता को लेकर डीएम से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने सोमेश्वर के एसडीएम और लोनिवि निर्माण खंड के ईई से शिकायत की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयोग की गई सामग्री की केमिकल जांच आईआईटी रुड़की से कराने और जांच में आने वाली लागत को लोनिवि एडीबी खंड़ अथवा अनुबंधित फर्म से वसूलने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने सड़क में तैयार की जा रही दीवारों के निर्माण में लगाए गए पत्थरों की फिजिकल टेस्टिंग लोनिवि की भवाली स्थित लैब से कराने, आगणन की दरों, निविदा शर्तों की भी जांच करने को कहा।
विज्ञापन
निर्देश दिए कि निविदा शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर जांच समिति संबंधित ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की भी संस्तुति करे। डीएम ने इस मामले को लेकर एडीएम ईलागिरि से कार्रवाई कर निर्धारित समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।