फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   olice act neutral and impartial in the election: SSP

चुनाव में तटस्थ और निष्पक्ष होकर कार्य करे पुलिस : एसएसपी

Sat, 07 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
olice act neutral and impartial in the election: SSP
अपराध समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने पुलिस कर्मियों से चुनाव के दौरान तटस्थ और निष्पक्ष होकर कार्य करने और जिले में शराब तस्करी और अवैध खनन आदि पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले भर के थानाध्यक्षों और अन्य अधिकारियों की बैठक में उन्होंने चुनाव के दौरान कानून और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों समेत वांछित अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए।     

एसएसपी ने चुनाव के दौरान आचार संहिता का पूरी तरह पालन करने को कहा। उन्होंने वाहनों की लगातार दिन और रात में सघन चेकिंग करने, बाहर से आने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करने और संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के निर्देश देते हुए सभी प्रकार के अपराधों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी थाना और शाखा प्रभारियों को अपने अधीनस्थों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उसका निराकरण करने, वर्दी पर ध्यान देने, लोगों से अच्छा व्यवहार करने को भी कहा। 
विज्ञापन


एसएसपी श्री कुंवर ने थाना कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल सीपी गंगा सिंह को दिसंबर में 48 मामलों का निस्तारण करने पर 500 रुपए का नकद पुरस्कार देते हुए इंपलाय ऑफ द मंथ से नवाजा। बैठक में सीओ आरएस टोलिया, केआर आर्या, पूरन लाल वर्मा, संजय बिश्नोई के अलावा टीएस अधिकारी, संतोष बगडवाल, उत्तम सिंह, संजय सिंह गर्ब्याल, चंद्र मोहन सिंह, जीएस हरड़िया, केएन चौसाली, तारकेश्वर पांडे, शंकर जोशी समेत जिले के सभी थाना प्रभारी, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed