{"_id":"ee65aa9feadf13ecfe950a4dd72e7267","slug":"officers-club-started-dairy-milk-bar-association-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफीसर क्लब में दुग्ध संघ का मिल्क बार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफीसर क्लब में दुग्ध संघ का मिल्क बार शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
दुग्ध संघ द्वारा तैयार आंचल ब्रांड के उत्पाद ऑफीसर्स कालौनी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी आसानी से मिल सकेंगे। दुग्धसंघ ने नरसिंहबाड़ी के निकट ऑफीसर क्लब में मिल्क बार खोल दिया है। विधायक मनोज तिवारी ने दुग्ध संघ के इस नए मिल्क बार का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर श्री तिवारी ने उम्मीद जताई कि नए मिल्क बार के खुल जाने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दुग्ध संघ द्वारा तैयार गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने दुग्ध संघ की पहल को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी ने बताया कि जनता को उच्च गुणवत्ता का दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस मिल्क बार से प्रात: छह बजे से सायं छह बजे तक उत्पाद खरीदे जा सकते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, दुग्धसंघ के प्रधान प्रबंधक एनबी सनवाल, डीएस रौतेला, अरुण नगरकोटी, नवीन पंत, बीएस बिष्ट, पीएस कार्की, बीएस रावत, पूरन राम, दीवान सिंह, मंजू बिष्ट, दीपू बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन