फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   officers cleaned the dirt

रामशिला वार्ड में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
officers cleaned the dirt
अल्मोड़ा के रामशिला वार्ड में चले स्वच्छता अभियान में सफाई करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया और कार्? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन और नगरपालिका के सहयोग से बुधवार को शहर के रामशिला वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

रामशिला वार्ड के अंतर्गत कचहरी परिसर, तहसील परिसर, नयालखोला, हुक्का क्लब, लोनिवि कालोनी, बागीबगीचा और मल्ला दन्या में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पालिका सभासदों ने विभिन्न स्थानों पर पड़े कूड़े, मिट्टी, मलबे, कांच आदि की सफाई की गई। साथ ही घास और झाड़ियों का कटान भी किया। बाद में पालिका के वाहन से कूड़ा हटाया गया।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि सभी लोगों की भागीदारी से ही सफाई अभियान सफल हो पाएगा। विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य लोगों को सफाई के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करना है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने अभियान में लोगों से सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कार्य में एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सभासद दीप्ति सोनकर, तरन्नुम बी, विजय पांडे, हेम तिवारी, दीपा शाह, सीईओ जगमोहन सोनी, पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. दीपांकर डेनियल, विद्या कर्नाटक, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed