Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Office opened on holiday, employees received salary

Almora News: अवकाश के दिन खुला कार्यालय, कर्मचारियों को मिला वेतन

Sat, 18 Oct 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Office opened on holiday, employees received salary
बागेश्वर। नगरपालिका के कर्मचारियों की दीपावली में वेतन नहीं मिलने के कारण छाए आर्थिक संकट के बादल छंट गए हैं। कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए अवकाश के लिए कार्यालय को खोला गया। शाम तक खाते में वेतन पहुंचने से कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन

ईओ विवाद के कारण नगरपालिका के कर्मचारियों का वेतन अटक गया था। प्रभारी ईओ बनाए गए हयात सिंह परिहार को वित्तीय चार्ज नहीं दिया गया था। अल्मोड़ा से स्थानांतरित होकर आए प्रभारी ईओ धीरज कांडपाल को चार्ज तो मिला, लेकिन कार्यालय में बैठने का मौका नहीं मिल सका। आखिरकार कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। विगत शुक्रवार को बोर्ड बैठक में नए प्रभारी ईओ की नियुक्ति का रास्ता साफ होने के बाद कर्मचारियों के वेतन भुगतान की पहल हुई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई थी। दीपावली के पर्व को देखते हुए छुट्टी के दिन कार्यालय खोलकर वेतन भुगतान की प्रक्रिया की गई। उन्होंने बताया कि पालिका में स्थायी, आउटसोर्स और पेंशन भोगी 100 से अधिक हैं। 35 लाख रुपये से अधिक की राशि मानदेय, वेतन और पेंशन में हर महीने जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed