फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Offer does not include members angry over

प्रस्ताव शामिल न होने पर सदस्य नाराज

Tue, 21 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Offer does not include members angry over
जिला पंचायत की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। सदस्यों ने जिला योजना में जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों को शामिल नहीं करने पर नाराजी जताई। इससे पहले हुई सामान्य बैठक में जिला पंचायत को अलग-अलग मदों से मिली धनराशि के व्यय और अवशेष रकम पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने अधिकारियों को सदस्यों के प्रस्तावों को नियमानुसार प्राथमिकता देने के निर्देश  दिए।
विज्ञापन


अपर मुख्य अधिकारी केसी चतुर्वेदी ने पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़ी और पूर्व पारित प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राज्य वित्त से प्राप्त 5.27 करोड़ में से 4.98 करोड़ व्यय हो गया है। 13वें वित्त आयोग से जारी 2.33 करोड़ में से 1.37 करोड़ खर्च हो गया है। शेष करीब 95 लाख रुपए से जिला पंचायत परिसर में भवन निर्माण प्रस्तावित है। विधायक निधि से मिले 6.94 करोड़ में से 3.54 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। शेष धनराशि के काम प्रगति पर हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल नहीं करने पर नाराजी जताई। बैठक में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों के प्रस्तावों को नियमानुसार प्राथमिकता देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सदस्यों द्वारा उठाए जाने वाले विषयों को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका प्रभावी क्रियान्वयन करें। संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि जिला योजना में शामिल किए जाने वाले प्रस्तावों को लेकर अधिकारी जनप्रतिनिधियों से विचार जरूर करें। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों से सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर जिला योजना समिति के सदस्यों से समन्वय बनाकर काम करने को कहा, ताकि प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जिला योजना के लिए योजनाओं का चयन हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed