{"_id":"60a54cd58ebc3e14c32383c7","slug":"off-line-registration-facilities-should-be-done-in-rural-areas-almora-news-hld424875092","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए हो ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए हो ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने बुधवार को कुमाऊं मंडल के जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।
आयुक्त ने कहा कि सभी जिले आगामी मानसून काल को देखते हुए विशेषकर पर्वतीय जिले ऑक्सीजन व आवश्यक दवा के स्टॉक के समुचित व्यवस्था कर लें। पर्वतीय जनपद पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर रखने के साथ उनकी नियमित रिफलिंग करें। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि बेस चिकित्सालय में ऑक्सीजन आपूर्ति वर्तमान में सुचारु है। 25 मई तक आक्सीजन प्लांट को शुरू कर दिया जाएगा। हर ब्लॉक में चिह्नित कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सिलेंडर और कंसन्ट्रेटर जल्द भेजे जाएंगे।
डीएम भदौरिया ने सुझाव दिया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए हो रहे टीकाकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जाए। कहा कि वर्तमान व्यवस्था में दूरस्थ क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों के लोगो द्वारा बुकिंग कराकर वैक्सीन लगाई जा रही है जिससे स्थानीय लोग टीका लगाने से वंचित हो रहे हैं। वीसी में सीडीओ नवनीत पांडे, सीएमओ डा. सविता हयांकी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, समन्वय अधिकारी सीएसआर डा. एसके उपाध्याय, प्रियंका सिंह, जगजीवन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
इधर बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार ने आयुक्त को स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कहा कि जिले में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्वीकृत हो गया है, जिसे शीघ्र स्थापित कर लिया जाएगा। वीसी में एसपी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम सीएस इमलाल, सीडीओ बीसी जोशी, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।