{"_id":"68f51fd20e708c8d060ba5df","slug":"objection-to-breaking-stones-from-roadside-rock-almora-news-c-231-1-bgs1001-119416-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क किनारे चट्टान से पत्थर तोड़ने पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क किनारे चट्टान से पत्थर तोड़ने पर आपत्ति
विज्ञापन
बागेश्वर। बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग में सुरक्षा दीवार बनाने के लिए पक्के चट्टानों से पत्थर तोड़े जा रहे हैं। चट्टानों से पत्थर तोड़ने पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने विभाग से मामले की जांच कर चट्टानों से हो रहे खनन को रोकने की मांग की है।
बालीघाट-धरमघर सड़क में इन दिनों कलमठ निर्माण के बाद सुरक्षा दीवार और नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। नाली निर्माण के लिए सड़क किनारे पक्के पत्थरों को तोड़कर उनका उपयोग किया जा रहा है। दोफाड़ से नारी तक कई जगह पक्के पत्थर तोड़ दिए हैं। पुंगरघाटी विकास मंच ने चट्टानों से हो रहे खनन पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर चट्टानों से कटान बंद कराने की मांग की गई है। मंच के संयोजक हरीश कालाकोटी ने बताया कि क्षेत्र को पहले खड़िया खनन ने नुकसान पहुंचाया है। अब सड़क निर्माण में चट्टानों के कटान से नुकसान हो रहा है। लोनिवि के ईई अमित कुमार पटेल ने बताया कि सड़क किनारे डिफेक्ट कटिंग के दौरान निकले पत्थरों का ही उपयोग सड़क निर्माण में किया जा रहा है।