{"_id":"5846edc44f1c1bf959448bc6","slug":"nyal-got-tabla-player-divyanga-state-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबला वादक नयाल को मिला राज्य दिव्यांग पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबला वादक नयाल को मिला राज्य दिव्यांग पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त नयाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन में कुछ कर गुरजने की तमन्ना हो तो शारीरिक अक्षमता भी लक्ष्य प्राप्त करने में आड़े नहीं आती है। इस बात को सच साबित किया है अल्मोड़ा के दिव्यांग तबला वादक राजेंद्र सिंह नयाल ने। संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गत दिवस मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजेंद्र को देहरादून में राज् स्तरीय विकलांग दिव्यांग पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह नयाल भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा में तबला संगतकर्ता पद पर कार्यरत हैं। तबला वादन में उन्हें महारथ हासिल है। वह शारीरिक रूप से अक्षम हैं। इसके बावजूद वह अपने काम के प्रति कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार हैं। गत दिवस समाज कल्याण और हंस फाउंडेशन की ओर से देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजेंद्र सिंह नयाल को राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार से सम्मानित किया। राजेंद्र को पुरस्कार मिलने पर भातखंडे संगीत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश पंत, प्रशासनिक अधिकारी नाथू राम आर्य, संगीत विभाग के वरिष्ठ शिक्षक विकास तेलंग, जीवन आर्या, सुनील कुमार, बहादुर राम, रंगकर्मी गोपाल सिंह चम्याल, प्रकाश बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन