फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nurses protested in almora

नर्सों ने काला फीता बांध जताया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Nurses protested in almora
अल्मोड़ा। वेतन के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के आउटसोर्स कर्मियों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी बांह में काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कोरोनाकाल में भी आउससोर्स कर्मी ड्यूटी दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें दो माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनी की ओर से निर्धारित वेतनमान भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों का बीमा तक नहीं कराया गया है। जिससे वह अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के वेतन से पीएफ, ईएसआईसी के नाम पर फंड की राशि काटी जा रही है लेकिन कर्मचारियों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी जाती है। जिससे कर्मचारियों में संशय बना रहता है। इस मौके पर गीता सावंत, पूनम, बबीता मठपाल, चंद्रा टम्टा, कृतिका तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed