{"_id":"65e2195219a0e0904a046bb0","slug":"number-of-patients-increasing-due-to-employee-boycott-almora-news-c-232-1-alm1001-108966-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से बढ़ रहा मरीजों का मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से बढ़ रहा मरीजों का मर्ज
Fri, 01 Mar 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में उपनल और आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। आंदोलन के चलते सुबह लाइन में लगे मरीजों की पर्ची दोपहर में बन रही है। मरीजों के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ लगाना मजबूरी बन गया है।
मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में वेतन देने और पद सृजित करने की मांग पर स्वास्थ्य कर्मियों ने चौथे दिन भी दो घंटे कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। सुबह 10 बजे से पहले ही यहां जिले के विभिन्न हिस्सों से 250 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार से उनकी पर्ची नहीं कटी। कई अन्य मरीजों ने पर्ची न कटने से सात किमी दूर जिला या अन्य अस्पतालों की दौड़ लगाई। वहीं, दोलन से दवा वितरण भी प्रभावित रहा। कर्मियों ने कहा कि वेतन मिलने और पद सृजित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर पंकज, कपिल, रेखा कनवाल, भावना मेहता, सूरज बोरा, मनोज मेहरा, संदीप, प्रताप सिंह आदि थे।
Iकांग्रेस ने दिया समर्थनI
Iअल्मोड़ा। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए उनके साथ धरना दिया। वहां पर निर्मल रावत सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवादI
विज्ञापन
I-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
I
Iस्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उम्मीद है जल्द कर्मियों को वेतन जारी होगा। पद सृजन का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाना है। I
Iप्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।I