{"_id":"58c057ee4f1c1b5658dc401b","slug":"nss-volunteer-sponsored","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालबाग के एनएसएस स्वयंसेवी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालबाग के एनएसएस स्वयंसेवी पुरस्कृत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवी पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के एनएसएस स्वयंसेवियों के सात दिनी शिविर का समापन हो गया। वक्ताओं ने स्वयं सेवियों से नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। नरेंद्र सिंह सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी घोषित किए गए।
विज्ञापन
बीईओ पंकज कांडपाल ने स्वयं सेवियों के प्रयासों को सराहा। शिविर के दौरान स्वयं सेवियों ने घनेली, उडियारी, पाखुड़ा, महतगांव, ज्योली आदि गांवों में लोगों को स्वच्छता, आधार कार्ड, स्वरोजगार, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही जल स्रोतों की सफाई की।
विज्ञापन
शिविर के दौरान स्वयंसेवियों को ग्राम पंचायत अधिकारी मंजूसा नगरकोटी, चिकित्सक डॉ. रंजन तिवारी, उद्यान विभाग के कुंदन सिंह, अभिषेक गुरुरानी, वरिष्ठ वैज्ञानिक बीएम पांडे, एसडीओ अमरेश कुमार, डॉ. प्रेम प्रकाश ने विभिन्न जानकारियां दी। स्वयंसेवियों को जीबी पंत संस्थान का भ्रमण भी कराया गया।
विज्ञापन
संस्थान में जैविक खाद बनाने, जड़ी-बूटी से रोजगार, पॉली हाउस, मछली पालन की जानकारी दी गई। शिविरार्थियों ने पिरुल से कोयला बनाने का प्रशिक्षण लिया। सामान्य ज्ञान में सागर कुमार, सीमा बिष्ट, आशा रायल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
प्रत्येक दल से बबीता, विनीता, मनीषा, दीपशिखा, मनीष कुमार, विवेक कुमार को श्रेष्ठ शिविरार्थी का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम अधिकारी शंकर दत्त भट्ट ने आभार जताया। वहां प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर, अष्ठभुजा दुबे, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, कंचन सनवाल, नवनीत पांडे, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महेश जोशी आदि थे। ब्यूरो