{"_id":"584708104f1c1be672448e17","slug":"nss-out-rally-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स दिवस पर रानीखेत और द्वाराहाट में निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स दिवस पर रानीखेत और द्वाराहाट में निकली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत में निकली एनएसएस की रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत/द्वाराहाट। विश्व एड्स दिवस पर रानीखेत और द्वाराहाट के शिक्षण संस्थानों में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रानीखेत जीजीआईसी में एड्स दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवी छात्राओं का एक दिवसीय शिविर लगाया गया, इस दौरान एड्स जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
दूसरे सत्र में स्वयंसेवी छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्या नीलम नेगी, वरिष्ठ शिक्षिका शीला मिश्रा ने छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक किया। द्वाराहाट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस का एक दिनी शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
बौद्धिक सत्र में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी उपासना शर्मा ने तमाम जानकारियां दीं। युवा शक्ति को जनतंत्र का आधार बताते हुए एड्स के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। डा. शैलेंद्र कुमार ने भी एड्स के विषय में जानकारी दी। इस दौरान चार्ट प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
जिसमें संगीता दास, दीपक आगरी, कामना उपाध्याय, होर्डिंग में स्वाति उपाध्याय, परीक्षित चौधरी, निर्मला, नरेंद्र सिंह, इंद्राआर्या और धीरज आर्या अव्वल रहे। निर्णायक डा. अंजुम अली और डा. सविता रानी थी। प्रभारी प्राचार्य डा. भरत जी उपाध्याय, वरिष्ठ प्राध्यापक डा. प्रेेम प्रकाश आदि ने इससे पूर्व रैली को रवाना किया।