फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now Damini and Meghdoot app will tell when lightning will fall

Exclusive: अब दामिनी और मेघदूत एप बताएंगे कब गिरेगी बिजली, मोबाइल फोन पर मिलेगी मौसम में बदलाव की जानकारी

Tue, 18 Jun 2024 06:17 AM IST
विजय पुंडीर हेमंत बिष्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा
हेमंत बिष्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विज्ञान विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की संयुक्त पहल पर आम लोगों के साथ ही किसानों तक मौसम और खेती संबंधी उपयोगी जानकारी पहुंचाने के लिए दामिनी और मेघदूत एप लॉन्च किया गया है।
loader
Now Damini and Meghdoot app will tell when lightning will fall
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

अब लोगों को उनके मोबाइल फोन पर मौसम में बदलाव की जानकारी के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी प्राप्त हो जाएगी। एप के जरिये पूर्व सूचना और चेतावनी मिलने पर न सिर्फ जानमाल की क्षति से बचा जा सकेगा बल्कि खेती के संबंधित जानकारी भी किसानों को मिलेगी।



मौसम विज्ञान विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की संयुक्त पहल पर आम लोगों के साथ ही किसानों तक मौसम और खेती संबंधी उपयोगी जानकारी पहुंचाने के लिए दामिनी और मेघदूत एप लॉन्च किया गया है। मेघदूत एप मौसम के अनुसार खेती की जानकारी देगा, जिसमें तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य पूर्वानुमान की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस के माध्यम से किसान बदलते मौसम के अनुसार खेती का काम आसानी से कर सकते हैं।


40 किमी के दायरे में होने वाले वज्रपात का भेजेगा अलर्ट
दामिनी एप के जरिये बारिश के दिनों में होने वाले वज्रपात की सटीक और सही जानकारी मिल पाएगी, जो 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देता है। साथ ही वज्रपात की गति को भी यह एप बताता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed