फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   now apes created trouble

पर्यटन नगरी में लंगूरों ने मचाया उत्पात, लोग हो रहे परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
now apes created trouble
रानीखेत में उत्पात मचाते लंगूर। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में इन दिनों लंगूरों ने खासा उत्पात मचाया हुआ है। नगर के बाजार में धड़ल्ले से घूम रहे लंगूर लोगों के हाथों से सामान से भरे बैग तक लूट ले जा रहे हैं। इन दिनों बाजार में खासी चहल पहल है, सार्वजनिक मार्ग और पेड़ों पर लंगूरों का झुंड बैठा रहता है, जिस कारण बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी डर लगा रहता है।
विज्ञापन

रानीखेत में बंदरों का आतंक पहले से ही है, ऐसे में अब लंगूरों की सक्रियता से लोग परेशान होकर रह गए हैं। लंगूर पेड़ में लगे छोटे-छोटे फलों को तोड़ दे रहे हैं। बाजार में दुकानों की छतों के ऊपर खासा उत्पात मचाया हुआ है। जिस कारण बाजार आने जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लंगूर को किसी का भय भी नहीं है। बाजार में धड़ल्ले से घूमते हैं और लोगों के हाथों में बैग आदि छीनकर सामान बिखरा दे रहे हैं। दूसरी तरफ बंदरों के आतंक के चलते कई दुकानदारों ने दुकानों के आगे लोहे की जालियां तक लगा दी हैं। फल सब्जी बेचने वाले व्यापारी इन जानवरों के आतंक से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed