{"_id":"584705574f1c1be159448f46","slug":"note-farmers-on-soil-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृदा दिवस पर काकड़ीखेत में किसान हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदा दिवस पर काकड़ीखेत में किसान हुए पुरस्कृत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्व मृदा दिवस पर यहां तहसील के काकड़ीघाट रामलीला मैदान में कृषि विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंदन राम ने किसानों से विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान कई कृषकों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधान ममता नैनवाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में काश्तकारों को खेती की आधुनिक तकनीक बताई गई।
विज्ञापन
उत्पादन के लिए मिट्टी की महत्ता भी बताई गई। प्रशिक्षक समर्पण सोसायटी देहरादून के नीरज सेमवाल ने भी मृदा संरक्षण की जानकारी दी। पशुधन प्रसार अधिकारी रीना ने पशुपालन की जानकारी दी। उद्यान सचल दल प्रभारी बालादत्त नैनवाल ने भी कृषकों के सुझाव सुने। इस दौरान मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
महिपाल सिंह, हरीदत्त पपने, ईश्वर सिंह, मोहन चंद्र, गौरी दत्त सहित तमाम कृषक अच्छे कृषि कार्यों के लिए पुरस्कृत किए गए। इस मौके पर कृषि विकासखंड प्रभारी गोविंद सिंह अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी आनंद सिंह मेहरा, मोहन सिंह बिष्ट, प्रधान दीवान सिंह, हरीश परिहार, हीरा सिंह, पूरन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन